हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में सेहल मार्ग पर एक फाइनेंस कर्मचारी के साथ लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को जनपद बुलंदशहर की स्याना थाना पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान गिरफ्तार कर लिया. अब दोनों आरोपियों को बहादुरगढ़ पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है.
बता दें कि बदमाशों ने बुलंदशहर के स्याना में प्राइवेट बैंक में 13 लाख से अधिक की लूट को अंजाम दिया था. आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने जांच शुरू की और बुलंदशहर की स्याना पुलिस ने आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार किए गए बदमाश बड्डा वाजिदपुरा निवासी चिराग तथा हापुड़ चमरी निवासी सागर त्यागी है. दोनों आरोपियों को पुलिस हापुड़ लाने की तैयारी कर रही है.
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606


























