👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने लापरवाही बरतने के आरोप में दोयमी चौकी प्रभारी अनिल कुमार को सस्पेंड कर दिया. बताते चलें कि थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में मंगलवार को हथियारबंद बदमाशों ने एक व्यापारी को गोली मारकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था. इस दौरान पैर में गोली लगने से व्यापारी सुशील घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. वहीं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने कार्य में लापरवाही बरतने के चलते चौकी प्रभारी को सस्पेंड कर दिया है.
चूर-चूर नान वाले दे रहे हैं 20% तक की छूट: 8979755041






























