👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com) : हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित भारतीय खाद्य निगम हापुड़ डिपो के बाहर श्रमिकों ने धरना देकर प्रदर्शन किया और डिपो के अधिकारियों पर मनमानी कर नियम विरुद्ध स्थानांतरण करने का आरोप लगाया. साथ ही श्रमिकों ने एफसीआई के अधिकारियों पर ठेकेदारी प्रथा का आरोप मंढ़ते हुए जबरदस्त हंगामा किया. मज़दूरों का कहना है कि मामला फिलहाल इलाहाबाद हाईकोर्ट में विचाराधीन है. ऐसे में उनका तबादला करना नियमों के विरुद्ध है.
बता दें कि मामले की सुनवाई 29 अप्रैल को इलाहाबाद हाईकोर्ट में होगी. ऐसे में मजदूर एफसीआई के बाहर डटे हुए हैं.





























