हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव इम्टोरी के पास अधिवक्ता देवेंद्र सागर और उनके परिजनों के साथ पुलिस द्वारा की गई मारपीटाई और गाली-गलौज के बाद मंगलवार को अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहने का फैसला लिया.
बता दें कि मंगलवार को हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ ने बार के अध्यक्ष अजीत सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया. बैठक में एडवोकेट संजय कंसल, एडवोकेट भोपाल सिंह सिसोदिया, सतपाल सिंह तोमर, एडवोकेट विनय कश्यप, एडवोकेटइ इसरार अली आदि अधिवक्ता मौजूद रहे जिसमें हाफिजपुर पुलिस द्वारा अधिवक्ता देवेंद्र सागर और उनके परिजनों के साथ की गई मारपीटाई का जबरदस्त विरोध किया गया. साथ ही न्यायिक कार्य से विरत रहने का फैसला अधिवक्ताओं ने लिया. इस प्रस्ताव का अधिवक्ताओं ने समर्थन किया.






























