हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : दहेज लोभियों को जब दहेज में 20 लाख रूपए व एक स्कार्पियो कार नहीं मिली तो विवाहिता के ससुरालियों ने बहू के साथ मारपीट शूरू कर दी और उसका हाथ तोड़ डाला। विवाहिता ने हापुड़ कोतवाली में दहेज लालचियों के विरूध्द रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हापुड़ के अर्जुन नगर की एक बेटी का विवाह गोविंदापुरम गाजियाबाद के देवांशु के साथ हुआ। बेटी के विवाह में मायके द्वारा दिए गए दहेज से ससुरालिए खुश नहीं थे और 20 लाख रूपए नकद व एक कार की मांग को लेकर वे बहू के साथ आए दिन मारपीट व प्रताड़ित करने लगे। ससुरालियों द्वारा किए जा रहा उत्पीड़न जब असहनीय हो गया तो बहू ने पति सहित सास, ससुर, ननद के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गाय और भैंस के शुद्ध दूध || Pure Milk की FREE DELIVERY: 9068607739






























