👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना पिलखुवा पुलिस ने मांस के दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मांस, औजार, तराजू आदि बरामद किए है।
पुलिस ने बताया कि एक सटीक सूचना पर पिलखुवा पुलिसन ने मौहल्ला सद्दीकपुरा में एक ठिकाने पर छापा मारा और मौके पर मांस का धंधा पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने थाना भोजपुर के गांव फरीदनगर के सलीम व शोएब को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मांस, तराजू, छुरी व दांव आदि बरामद किया है। पशु क्रुरता अधिनियम के तहत मुकद्दमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।

































