👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के रेलवे हॉल्ट से कुछ मीटर की दूरी पर एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
बता दें कि मामला सोमवार का है जब एक युवक ट्रैक पार कर रहा था. इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया. मृतक की जेब से एक आधार कार्ड मिला है जिसमें नाम मोहम्मद मुकीम निवासी ढकिया पीरु मुरादाबाद लिखा है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
केयर हॉस्पिटल व मोहम्मद यूनुस की ओर से माहे रमजान की आपको दिली मुबारकबाद































