👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर(ehapurnews.com): हापुड़ में नियमों के उल्लंघन के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. ताजा मामला हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित गांधी गंज के सामने का है जहां नो एंट्री में 18 टायरा ट्रक घुस आया जिससे सड़क पर जाम लग गया. आपको बता दें कि मामला सोमवार की दोपहर का है जब यह 18 टायर ट्रक नियमों का उल्लंघन कर नो एंट्री में घुस गया. चालक की लापरवाही से सड़क पर जाम लग गया जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. स्थानीय लोगों की मांग है कि नो एंट्री के दौरान अक्सर बड़े-बड़े ट्रक क्षेत्र में आ जाते हैं जिसकी वजह से लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है.
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288































