हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : कैरियर काउन्सलिंग एवं एम्पलॉयमेन्ट ब्यूरो, एस0एस0वी0 कॉलिज, हापुड़ के तत्वावधान में सोमवार को सिविल सर्विसेज एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी विषय पर एक व्याख्यान आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता अरविन्द नेगी (श्रम प्रवर्तन अधिकारी) द्वारा छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया गया। उन्होंने बताया कि दृढ संकल्प एवं उचित मार्गदर्शन ही सफलता की कुंजी है। इसी क्रम में प्राचार्य प्रो0 सतीश कुमार ने विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम हेतु प्रेरित किया। छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ0 नीनू अग्रवाल ने विद्यार्थियों को सन्दर्भित पुस्तकों के माध्यम से स्वयं अध्ययन हेतु मार्गदर्शित किया। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ0 सीमा अग्रवाल ने मुख्य वक्ता अरविन्द नेगी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर डॉ0 रेनू बाला, डॉ0 स्वागता बासु, डॉ0 दीपक कुमार, डॉ0 संजय रावत, डॉ0 शरद कुमार, स्वाति गर्ग, धु्रव गुप्ता, अन्तिम, आयुषी व रूचि आदि उपस्थित थे।


























