हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में भूमाफियाओं के हौंसले बुलंद हैं। बेखौंफ होकर प्लॉटिंग कर रहे इन माफियाओं को किसी की परवाह नहीं हैं। अधिकारियों से सांठगांठ कर अब यह लोग ठेकेदारों के साथ-साथ प्लॉट बेचने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। हापुड़ में दस्तोई रोड से स्टेडियम की ओर जाने वाले मार्ग पर इशांत विहार कॉलोनी में भी छोटे-छोटे प्लॉट काटकर बेचे जा रहे हैं। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार यहां के दाम आठ हजार से लेकर साढ़े आठ हजार तक हैं।
अवैध तरीके से हो रही प्लॉटिंग में लोगों को सड़क, बिजली, पानी, पेड़-पौधे आदि की सुविधा दिए जाने की बात भी कही जा रही है। सबसे बड़ी बात यह है कि हाल ही में हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ जबरदस्त अभियान चलाया लेकिन अधिकारियों का ध्यान इस ओर नहीं गया। ऐसे में अधिकारियों से साठगांठ के संकेत मिल रहे हैं। जनपद हापुड़ में अवैध प्लॉटिंग का सिर्फ यही एक मामला नहीं है बल्कि यहां तो इस गौरखधंधे की पूरी खान है। जमीन पर ईंटे रखकर निशान बनाकर यहां धडल्ले से अवैध प्लॉटिंग की जा रही है।






























