👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंभावली में गोद लिए गए टीबी रोगियों को रविवार को पौष्टिक आहार वितरित किया गया। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत निक्षय पोषण योजना के तहत टीबी के 23 रोगियों को पौष्टिक आहार बांटा गया। भारत सरकार का लक्ष्य 2024 तक टीबी मुक्त भारत को मजबूती देने के लिए विभाग ने विशेष अभियान चलाए हुए हैं। कार्यक्रम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंभावली के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर आनंद मणि के द्वारा संपन्न कराया गया। इस मौके पर अमरजीत शर्मा, हरेंद्र कुमार, सतीश पप्पू, राकेश कुमार राणा आदि शामिल हुए।























