हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर एक बस और ऑटो की भिड़ंत हो गई जिसमें 35 वर्षीय नाजिम निवासी हावल, 32 वर्षीय यशवीर उर्फ जयवीर निवासी मुकीमपुर और 22 वर्षीय दीपांशु निवासी दिनेश नगर घायल हो गए. मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां उनका उपचार जारी है. बता दें कि यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर हुआ जहां बस और ऑटो की भिड़ंत से यात्रियों में हड़कंप मच गया. घायल हुए लोगों को आनन-फानन में पबला रोड पर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया जहां सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288
























