हापुड़, सूवि(ehapurnews.com): जनपद के जिलाधिकारी अनुज सिंह व मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह ने जल-जीवन मिशन योजना की कलेक्ट्रेट के सभागार में बुधवार को समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शासन की यह बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जायेगी। समीक्षा में पाया गया कि ग्रामों में कार्य की प्रगति धीमी है। एक्शन जल जीवन मिशन ने बैठक में अवगत कराया कि जनपद हापुड़ की 145 परियोजनाएं शासन की स्वीकृति हेतु भेजी गई थी जिनमें से 110 परियोजना स्वीकृत की गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के ग्रामों के सभी मोहल्लों में पाइप लाइन होनी चाहिए। प्रत्येक घर में नल होना चाहिए l ओवरहेड टैंक गांव से दूर नहीं बनाएं। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि समस्त खंड विकास अधिकारियों को जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यो की जानकारी दी जाए l जिलाधिकारी ने थर्ड पार्टी की जांच के लिए संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि ठीक प्रकार से टीपीआई करें और रिपोर्ट मुझे भी प्रेषित करें संबंधित कार्यदाई संस्थाएं बैनर लगाकर जल जीवन का कार्य आरंभ करें और ग्रामीणों से समन्वय बनाते हुए जल जीवन मिशन योजना को सफल बनाएं ताकि ग्रामीणों में जागरूकता रहे।
बैठक में एक्शन जल निगम, सहायक अभियंता जल निगम, सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे l
पीएम रिपोर्ट में खुलासा: सोमवार की शाम ही हो गई थी रीता की मौत
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर रुस्तमपुर में 40 वर्षीय रीता शर्मा की हत्या से जुड़ी एक बात सामने आई है।…
Read more






















