हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : कोतवाली पिलखुवा के अंतर्गत रिलाइंस रोड नजदीक एक पार्किंग के निकट सफाई करते वक्त मंगलवार की शाम को एक ट्रक ने महिला को टक्कर मार दी जिस कारण महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने बताया कि पिलखुवा की सद्दीकपुरा निवासी निजाम की पत्नी जायदा मंगलवार की शाम को रिलाइंस रोड पर पार्किंग के निकट सफाई कर रही थी कि एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी जिस कारण जायदा की मौके पर ही मौत हो गई। महिला की मौत से गुस्साए लोगों ने हंगामा उतारा। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को कब्जे में लिया है।
पिलखुवा: कोतवाल ने अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान
🔊 Listen to this पिलखुवा: कोतवाल ने अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में हुए अतिक्रमण के खिलाफ कोतवाल…
Read more






















