हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना पिलखुवा के अंतर्गत दो दिन पहले हुई एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत को दहेज हत्या मे दर्ज कराया गया है। पिलखुवा के मौहल्ला घास मंडी में सोमवार की शाम एक 40 वर्षीय महिला सरिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पुलिस ने महिला का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतका के पिता थाना मोदीनगर के संजय पुरी बैगमाबाद निवासी बलराम ने सरिता के ससुरालियों को दहेज में पांच लाख रुपए की मांग पूरी न करने पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति धनश्याम, मंजू, राधे चौहान, पुनीता, नितिन के विरुद्ध धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
DPS और DEEWAN की किताबें खरीदें Discount के साथ : 9457100571, 9528182700
























