VIDEO: धौलाना पुलिस ने शातिर चोरों के गैंग के पांच सदस्यों को धर दबोचा










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र मे हुई 20 लाख रुपए के 25 कुंतल तांबे के स्क्रैप की चोरी की खुलासा किया है। इस सिलसिले में पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र में स्थित पार्क के निकट से लूट व चोरी की घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से एकत्र पांच हथियारबंद बदमाशों को गिरफ्तार कर लिय। पुलिस ने बदमाशों को कब्जे से चोरी करने औजार, चोरी की वारदात में इस्तेमाल एक बुलैरो पिकअप, तीन तमंचे, चार कारतूस व एक लाख 70 हजार 300 रुपए बरामद किए है। बदमाशों के गैंग से सात सदस्य फरार है।
बता दें कि करीब दस दिन पूर्व धौलाना के औद्योगिक क्षेत्र मे स्थित बंसल इंटरप्राईजेज फैक्ट्री की दीवार तोड़कर बदमाश करीब 25 कुंतल तांबे का स्क्रैप चोरी कर ले गए थे। चोरी गए माल की कीमत करीब 20 लाख रुपए बताई गई है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी पिलखुवा डा. तेजवीर सिंह ने बताया कि धौलाना पुलिस मंगलवार की शाम को धौलाना के औद्योगिक क्षेत्र में गश्त कर थी कि पार्क के निकट एकत्र पांच बदमाशों को पुलिस ने चोरी की योजना बनाते हुए धर दबोचा। पकड़े गए बदमाश थाना धौलाना के शेखपुर खिचरा का कामिल, इकराम, साबिर कबाड़ी, अबरार, थाना मसूरी के ग्राम कस्बा का अनिल है। बदमाशों के गैंग के साथ अन्य साथी फरार है। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने एक लाख 70 हजार 300 रुपए, चोरी करने के औजार, एक बुलेरो पिकअप, तीन तमंचे व चार कारतूस बरामद किए है। फरार बदमाश गांव खिचरा का फिरोज, शाहरुख, सलमान, आफताब, माजिद, तथा गांव कलछिना के भूरा व ताजिब फरार है। यह शातिर बदमाशों का एक गैंग है। शातिर बदमाशों का यह गैंग फैक्ट्री आदि मे चोरी कर शाबिर कबाड़ी को बेचते थे।

एक अप्रैल से पहले खरीद लें हीरो की बाइक, स्कूटी, होंगे कई फायदे







Related Posts

पति के दोस्त संग रह रही महिला की बेड पर मिली लाश

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव आरिफपुर मढ़ैया में स्थित एक मकान में बुधवार की सुबह एक महिला की लाश…

Read more

हापुड़: मैक्स हेल्थ केयर सेंटर हुआ सील

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार की शाम स्वर्ग आश्रम रोड पर बिना पंजीकरण चल रहे एक क्लीनिक…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पति के दोस्त संग रह रही महिला की बेड पर मिली लाश

पति के दोस्त संग रह रही महिला की बेड पर मिली लाश

हापुड़: मैक्स हेल्थ केयर सेंटर हुआ सील

हापुड़: मैक्स हेल्थ केयर सेंटर हुआ सील

शुगर मिलों ने किया 14.91 करोड़ का भुगतान

शुगर मिलों ने किया 14.91 करोड़ का भुगतान

पिलखुवा: मोबाइल टावर से महंगे उपकरण हुए चोरी

पिलखुवा: मोबाइल टावर से महंगे उपकरण हुए चोरी

हापुड़: फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के मामले में नगर पालिका के अधिकारियों के खिलाफ जांच जारी

हापुड़: फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के मामले में नगर पालिका के अधिकारियों के खिलाफ जांच जारी

लाखों रुपए के नगद लेनदेन पर केंद्रीय एजेंसियों की निगाह

लाखों रुपए के नगद लेनदेन पर केंद्रीय एजेंसियों की निगाह
error: Content is protected !!