हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में सरकारी गेहूं खरीद एक अप्रैल से शुरु होगी जिसके लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। जनपद के तीनों ब्लाक में 26 क्रय केंद्र स्थापित किए गए है। पंजीकृत किसान ही क्रय केंद्र पर गेहूं बेच सकता है। किसानों के पंजीकरण की प्रक्रिया धीमी है।
सरकार ने गेहूं का सरकारी खरीद मूल्य 2015 रुपए प्रति क्विंटल घोषित किया है जबकि बाजार में गेहूं का दाम 2100 रुपए बोला जा रहा है। खुले बाजार में गेहूं का दाम ऊंचा होने से फिलहाल सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं पहुंचना मुश्किल सा दिखाई दे रहा है।
प्रशासन को उन गेहूं माफियों से सतर्क रहना होगा जो राशन का गेहूं खरीद कर कर्मचारी से सांठ-गांठ करके किसान के नाम पर उपभोक्ता का गेहूं पुनः सरकार के खाते में धकेल देते है। यह कार्य चोरी-छिपे अंधेरे में होता है।
एक अप्रैल से पहले खरीद लें हीरो की बाइक, स्कूटी, होंगे कई फायदे
























