हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की फ्रीगंज रोड पर मंगलवार की सुबह एक गोवंश अचानक नाले में गिर गया और फंस गया. मौके से गुजर रहे रेलवे रोड निवासी विक्की शर्मा ने नाले में उतरकर गोवंश को रस्सी बांधी और जेसीबी की सहायता से बाहर निकाला.
बता दें कि मंगलवार को विक्की शर्मा किसी कार्य से जा रहे थे जैसे ही वह फ्रीगंज रोड पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि एक गोवंश नाले में फंसा हुआ है और मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा है जिसके बाद उन्होंने नाले में उतरकर रस्सी बांधकर गोवंश का रेस्क्यू करने की काफी कोशिश की लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी. इसके बाद उन्होंने जेसीबी मशीन की मदद से गोवंश का रेस्क्यू किया जिसके बाहर आने पर सभी ने सभी ने राहत की सांस ली.
गढ़: सभासदों ने नगर पालिका की कार्य प्रणाली पर उठाए कई सवाल
🔊 Listen to this गढ़: सभासदों ने नगर पालिका की कार्य प्रणाली पर उठाए कई सवाल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर के सभासदों की ओर से कहा गया…
Read more






















