हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड मेडिकल सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन की हापुड़ इकाई ने दो दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया. सोमवार और मंगलवार को की गई हड़ताल से मेडिकल क्षेत्र से जुड़ा कारोबार काफी प्रभावित रहा.
प्रदर्शन कर रहे यूपीएमएसआरए की प्रमुख मांगे हैं कि एक वैधानिक कार्य नियमावली लागू हो, श्रम कानूनों का सख्ती से पालन कराया जाए, सेल्स के नाम पर प्रताड़ना, बर्खास्तगी और वेतन कटौती पर रोक लगाई जाए. सेल्स प्रमोशन एंप्लाइज एसोसिएशन के लिए 26,000 प्रतिमाह न्यूनतम वेतन घोषित किया जाए. दवाओं एवं मेडिकल उपकरणों को जीएसटी मुक्त किया जाए, कर्मचारियों के लिए 8 घंटे के काम की अधिसूचना जारी की जाए आदि.
गढ़: सभासदों ने नगर पालिका की कार्य प्रणाली पर उठाए कई सवाल
🔊 Listen to this गढ़: सभासदों ने नगर पालिका की कार्य प्रणाली पर उठाए कई सवाल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर के सभासदों की ओर से कहा गया…
Read more






















