हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के तहसील चौराहा पर ठेकेदार की लापरवाही का एक नमूना सामने आया है. जहां खुदाई का कार्य चल रहा है लेकिन किसी तरह का कोई साइन बोर्ड नहीं लगाया गया है. खानापूर्ति करने के लिए दो साइन बोर्ड मोड़ पर खड़े किए गए हैं.
बता दें कि पिछले कई दिनों से हापुड़ की बुलंदशहर रोड, तहसील चौपला, दिल्ली रोड पर सीवर पाइप लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है. ऐसे में उड़ती धूल से ठेकेदार पहले ही सवालों के कटघरे में खड़ा है. वहीं सड़क पर 12 फीट गहरी खुदाई की गई है जिसके बराबर में कोई साइन बोर्ड ना होने से लोगों की जान पर खतरा मंडरा रहा है. रात के समय आने वाले वाहन कभी भी यहां हादसे का शिकार हो सकते हैं.
बताते चलें कि जहां खुदाई का कार्य चल रहा है वहां हादसों पर विराम लगाने के उद्देश्य से साइन बोर्ड लगाए जाते हैं लेकिन यहां का ठेकेदार साइन बोर्ड के पैसे बचा कर लोगों की जान खतरे में डाल रहा है. यदि जल्द ही यहां पर साइन बोर्ड नहीं लगाया गया तो एक बड़ा हादसा हो सकता है.
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288
























