हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com) : हापुड़ की रामपुर रोड पर एसटीपी प्लांट के निर्माणाधीन कार्य के दौरान कई चबूतरों में तरेड आ गई और मकान क्षतिग्रस्त हो गए. बताया जा रहा है कि लगभग छह मकान इस दौरान प्रभावित हो गए जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है. उनका कहना है कि कंपनी ने उन्हें क्षतिग्रस्त हुए मकानों को दुरुस्त कराने का वादा किया है.
बताते चलें कि रामपुर रोड पर जल निगम द्वारा सीवरेज प्लांट की खुदाई का कार्य चल रहा है. काफी दिनों से रोड पर खुदाई चल रही है जिससे लोगों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही उड़ती धूल से लोगों का जीना मुहाल हो रहा है. रविवार की देर रात करीब 2:00 बजे स्थानीय लोगों के चबूतरे चटक गए जिससे उनमें अफरा-तफरी मच गई और सभी ने गुस्सा जाहिर किया. स्थानीय लोगों का कहना है कि कंपनी से शिकायत की जिसके बाद उन्हें आश्वासन मिला कि उनके मकानों को जल्द ही दुरुस्त किया जाएगा. इस दौरान शरीफ, राजू, नफीस, नवाब सहित कई भवन स्वामियों के मकान क्षतिग्रस्त हो गए.
चूर-चूर नान वाले दे रहे हैं 20% तक की छूट: 8979755041























