हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा के गांव आजमपुर दहपा के एक ईंट भट्टा पर कार्यरत कर्मचारी को इतना पीटा गया कि उसके प्राण पखेरु हो गए।
पुलिस ने बताया कि गांव आजमपुर दहपा में परवेज खां का रिजवान ब्रिक फील्ड नाम से ईट का भट्टा है और भट्टे पर जनपद बुलदंशहर के थाना पहासू का असलम नौकरी करता था रविवार की शाम को किसी बात पर असलम को इतना पीटा गया कि उसने दम तोड़ दिया। असलम के भाई शौकीन ने पुलिस रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि भट्टा मालिक घायल असलम को देरी से अस्पताल ले गया जिस कारण उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुनीम राजकुमर, सतीश, विकास व भट्टा मालिक परवेज खां के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
DPS और DEEWAN की किताबें खरीदें Discount के साथ : 9457100571, 9528182700























