हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com) : हापुड़ में मंगलवार को महिलाओं ने मंगली माता की पूजा अर्चना कर परिवार को निरोगी रखने तथा सुख समृद्धि की मां से कामना की। मंगली माता पूजन पर्व प्रत्येक वर्ष बसौड़ा के बाद आने वाले मंगलवार को मनाया जाता है।
भारतीय संस्कृति की परम्पराओं का पालन करते हुए महिलाओं ने घरों में पूड़ा आदि पूजन सामग्री तैयार की और फिर बच्चों के साथ मंगली माता की पूजा अर्चना की। दूध से मिश्रित जल से माता का जलाभिषेक किया और पूजन सामग्री अर्पित की।
मान्यता के अनुसार मां मंगली माता की पूजा अर्चना के बाद महिलाओं व बच्चों ने मंदिर परिसर में बैठ कर भोजन किया। मंगली माता परिसर में खेल तमाशे, झूले, चाट, पकौड़ी के स्टाल भी लगे थे जिन पर बच्चों ने आनंद उठाया।






















