हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): संस्कार द को एजुकेशनल स्कूल में संसफेस्ट नाम से एक कार्निवाल का आयोजन किया। स्कूल के सीनियर वाइस चेयरमैन अमित गुप्ता ,संचालन निदेशिका डॉक्टर स्वाति गुप्ता और संस्कार किड्स की प्रिंसिपल डॉक्टर शालिनी अग्रवाल के द्वारा विद्या की आराध्य देवी मां शारदे पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। कार्निवाल में बच्चों के लिए झूले ,लाइव डांस एंड म्यूजिक, टैटू, ट्रेस एण्ड ट्रेजर, आर्ट एंड क्राफ्ट, गेम्स-सांप सीढ़ी ,कार रेस, हंगरी ह्वेल,बेबलेड बर्स्ट आदि का आयोजन किया गया । बच्चों और अभिभावकों ने विभिन्न खेलों में प्रतिभाग किया। जिसमें बच्चों ने ही नहीं बल्कि उनके साथ उनके अभिभावकों ने भी कार्निवाल का जमकर आनंद लिया, पुरस्कार भी प्राप्त किए और व्यंजन मेला का दिल खोलकर लुफ्त उठाया। अभिभावक अपने बच्चों के साथ इस प्रकार के आयोजन से प्रफुल्लित थे। विद्यालय की एकेडमिक डायरेक्टर छाया अग्रवाल जी ने आए हुए अतिथियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया और उन्हें पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ -साथ इस तरह के आयोजन समय-समय पर होने चाहिए जिससे बच्चों में बौद्धिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास भी विकसित हो।
उन्होंने विद्यालय की कोऑर्डिनेटर ऐना तंजीला और विद्यालय की अध्यापिकाओं के सहयोग की सराहना की ।
एक अप्रैल से पहले खरीद लें हीरो की बाइक, स्कूटी, होंगे कई फायदे
























