हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पौराणिक तीर्थस्थल बृजघाट गंगातट से एक श्रद्धालु की ईको कार चोरी चली गई। कार मालिक ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हरियाणा प्रांत से थाना पलवल के गांव घुघैरा का नरेंद्र कुमार कुछ श्रद्धालुओं के साथ रविवार को बृजघाट गंगा तट पर स्नान करने आया था। श्रद्धालु अपनी ईको गाड़ी को खड़ी कर गंगा स्नान के लिए चले गए। इसी बीच बदमाश मौका लगते ही ईको कार चोरी कर ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
DPS और DEEWAN की किताबें खरीदें Discount के साथ : 9457100571, 9528182700
























