VIDEO: बैंक हड़ताल से करोड़ों का कारोबार ठप्प










हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com) :  केंद्र सरकार की कामगारों के कथित विरोधी नीतियों के विरोध में सोमवार को बैंक कर्मचारी दो दिवसीय हड़ताल पर चले गए जिस कारण बैंकों पर ताले लटके रहे और बैंक काम-काज बुरी तरह प्रभावित हुआ जिस का असर व्यापारिक गतिविधियों पर अधिक दिखाई दिया। सोमवार व मंगलवार को दो दिवसीय देश व्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान आल इंडिया बैंक इम्पलाइज एसोसिएशन ने किया था।

अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ के आह्वान पर सोमवार को हापुड़ में भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, केनरा बैंक आदि बैंकों के कर्मचारी अतरपुरा चौपला पर स्थित बैंक आफ महाराष्ट्र पर एकत्र हए और मांगों के समर्थन में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। हापुड़ में हड़ताली बैंक कर्मचारियों का नेतृत्व यूपी बैंक इम्पलाइज यूनियन ने किया। मंगलवार को भी बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।

हड़ताली बैंक कर्मचारियों की प्रमुख मांग है कि सरकारी बैंकों का निजीकरण रोका जाए। बैंकों के फंसे कर्ज की वसूली के लिए सख्त कदम उठाए जाएं। पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली की जाए, महंगाई पर अंकुश लगाया जाए।

चक्की के शुद्ध और ताजे आटे की FREE HOME DELIVERY: 9897726380







Related Posts

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…

Read more

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

🔊 Listen to this एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेलहापुड, सीमन (ehapurnews.com):मोबाइल चोरी के शक में एक युवक को जंगल में ले जाकर मुर्गा बनाकर सजा देने…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी
error: Content is protected !!