हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र की गढ़ मेरठ रोड पर लोदीपुर सोभन इंटर कॉलेज स्कूल के पास कार और ऑटो की भिड़ंत में चीख-पुकार मच गई. इस दौरान तीन बच्चों सहित आठ लोग घायल हो गए जिनमे महिला भी शामिल हैं. मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की सहायता से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया.
बताया जा रहा है कि ओवरटेक के चलते यह हादसा हुआ जिसमें गर्दन कटने की वजह से एक छह वर्षीय बच्ची गंभीर रुपए से घायल हो गई. दुकानदारों व राहगीरों ने एंबुलेंस के द्वारा सभी को अस्पताल भिजवाया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई.
स्कूटी खरीदने पर #Hero दे रहा है 6,000 तक के Benefit


























