हापुड़ : लोकपाल के पद पर भर्ती










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): AlertINJob महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना राज्य स्तरीय प्रकोष्ठ उ.प्र. (मनरेगा सेल) में हापुड़ समेत विभिन्न क्षेत्रों में 46 पदों पर लोकपाल (ombudsman) के पद पर भर्तियां निकली हैं। इसके आवेदन की अंतिम तारीख 20 अप्रैल हैं। जाने भर्तियों से जुड़ी जानकारियां :–

भारत सरकार के निर्देशानुसार महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना के अंतर्गत लोकपाल के पदों पर भर्ती आयोजित की गई हैं। इन स्थानों के लिए करें आवेदन :-

हापुड़, फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा, एटा, कासगंज, हाथरस, कौशाम्बी, बदायूँ, पीलीभीत, शाहजहांपुर, महोबा, संतरविदासनगर, मुरादाबाद, बिजनौर, बागपत, सम्भल, रामपुर, अमरोहा, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, वाराणसी, श्रावस्ती, अम्बेडकरनगर, लखनऊ, बरेली, मिर्जापुर, सोनभद्र, अमेठी, रायबरेली, सिद्धार्थनगर, आगरा, सहारनपुर, शामली, आजमगढ़, जौनपुर, ललितपुर, कानपुर देहात, कन्नौज, इटावा, औरेया, फर्रुखाबाद, महराजगंज, अलीगढ़, गौतमबुद्ध नगर

                               अर्हता / शर्तें

  1. आवेदक को व्यक्तियों अथवा जन समुदायिक संगठनों के बीच कार्य करने का अनुभव अनिवार्य होगा।
  2. आवेदक का लोक प्रशासन, विधि, शिक्षा, सामाजिक कार्य एवं प्रबन्धन में न्यूनतम 10 वर्ष के अनुभव के साथ सामाजिक क्षेत्र में ख्याति अच्छी हो।
  3. लोकपाल के चयन में उसी जनपद के निवासी अथवा पड़ोसी जनपद के निवासी को वरीयता दी जा सकती हैं।
  4. आवेदक को किसी भी राजनैतिक पार्टी अथवा प्रतिबन्धित संगठन का सदस्य नहीं होना चाहिए। आवेदक को इस सम्बन्ध में इस आशय का घोषणा पत्र आवेदन पत्र के साथ नोटरी पर संलग्न करना होगा।
  5. आवेदक को जनपद के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में यात्रा, निरीक्षण और भ्रमण कार्यों के लिए शारीरिक रुप से सक्रिय एवं सक्षम होना चाहिए।
  6. लोकपाल पद पर नियुक्ति 02 वर्ष की अवधि के लिए होगी तथा उसके कार्य निष्पादन के आधार पर अधिकतम 01-01 वर्ष के लिए दो बार 68 वर्ष की उम्र सीमा तक बढ़ाई जा सकती हैं।
  7. लोकपाल के पद पर पूर्व में तैनात व्यक्ति पुन: आवेदन हेतु पात्र नहीं होंगे।
  8. आयु गणना की तिथि 01 जुलाई 2021 होगी।
  9. अभ्यर्थी आवेदन पत्र के साथ शैक्षणिक योग्यता सम्बन्धी प्रमाण – पत्र, अनुभव प्रमाण – पत्र की छायाप्रति संलग्न करें। (राजपत्रित अधिकारी द्वारा प्रमाणित)
  10. लोकपाल पद पर नियुक्त व्यक्ति को प्रति सिटिंग रु. 2250.00 माह में अधिकतम रु. 45000.00 की सीमा तक मानदेय देय होगा।
  11. क्षेत्रीय भ्रमण के लिए अनुमन्य टी.ए. / डी.ए. की दरें राज्य सरकार के प्रथम श्रेणी अधिकारी के समान होगी।
  12. चयन के उपरान्त चयनित लोकपाल को जनपद के अलावा अतिरिक्त जनपद भी आवंटित किया जा सकता हैं, परन्तु बिन्दु सं. 10 प्रभावी रहेगा।
  13. आवेदन पत्र स्पीड पोस्ट / पंजीकृत डाक से कार्यालय महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारण्टी योजना राज्य स्तरीय प्रकोष्ठ, 21 विधानसभा मार्ग, लखनऊ, उत्तर प्रदेश में दिनांक 20.04.2022 के सांय 05.00 बजे तक प्राप्त किए जायेंगे।
  14. निर्धारित अंतिम तिथि के उपरान्त प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जायेगा।
  15. आवेदक अतिरिक्त पृष्ठ आवश्यकतानुसार संलग्न कर सकते हैं।

Note: यह विज्ञापन 27 मार्च को हिन्दुस्तान समाचार पत्र में प्रकाशित हुआ हैं।

आवेदन का प्रारुप:

अमृत डायग्नोस्टिक सैंटर ने निकाले जांच के लिए विशेष पैकेज 7817982711








Related Posts

पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के मेन तिराहा पर स्थित पंकज हैंडलूम पर जीएसटी विभाग की टीम पहुंची। सर्वे के…

Read more

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

🔊 Listen to this धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र का एक मामला सामने आया है जहां एक गर्भवती महिला…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

ट्रेड डील के विरोध में उतरे किसान

ट्रेड डील के विरोध में उतरे किसान

तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

धौलाना पुलिस ने तीन और जुआरी पकडे

धौलाना पुलिस ने तीन और जुआरी पकडे
error: Content is protected !!