हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):जिलाधिकारी के निर्देशन में कार्य करते हुए शनिवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन हापुड़ की टीम ने हाइजिन रेटिंग के संबंध में एक ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें जनपद के 54 व्यापारियों ने प्रतिभाग किया। इसके बाद खाद्य सुरक्षा टीम ने काला नमक विक्रेताओं के ठिकानों पर छापेमारी की और नमूने लिए।टीम ने हर्ष ट्रेडर्स घासमंडी पिलखुवा ,पदम ट्रेडर्स कंपनी पक्का बाग हापुड़ ,पदम गुप्ता ट्रेडर्स धौलाना ,सौरभ ट्रेडर्स गढ़मुक्तेश्वर के प्रतिष्ठानों पर प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए सभी के प्रतिष्ठानों से एक – एक काले नमक का नमूना भी संग्रहित किया।लिए गये सभी चारों नमूनों को जांच हेतु राजकीय लैब भेजा गया है रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।बता दें कि हापुड़ में काले नमक के नाम पर जहर बेचा जा रहा है जो लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरा है।




























