हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : चोरों ने अब टीवी रिमोट को भी चुराना शुरू कर दिया है. जी हां यह अजीबोगरीब मामला बाबूगढ़ में सामने आया है जहां सीसीटीवी कैमरे में कैद एक संदिग्ध रिमोट को अपने कपड़ों में छिपाता हुआ नजर आया. बता दें कि मामला शुक्रवार की दोपहर 12:00 बजे का है जब बाबूगढ़ के बछलौता रोड पर स्थित दुर्गा पैलेस में डेंटल क्लिनिक पर मौजूद डॉ एके चौधरी क्लीनिक के अंदर मरीजों का इलाज कर रहे थे. बाहर रिसेप्शन पर कोई नहीं था. मौका पाकर घुसे एक संदिग्ध ने रिमोट पार कर दिया और चुपचाप वहां से खिसक गया जो कैमरे में कैद हो गया.
दरअसल बाबूगढ़ के गांव दयानतपुर निवासी 37 वर्षीय डॉ एके चौधरी ने बताया कि वह रोजाना की तरह मरीजों का इलाज कर रहे थे और टीवी का रिमोट बाहर डेस्क पर रखा हुआ था. बाहर कोई नहीं था कि मौका पाकर घुसा एक संदिग्ध ने इसका फायदा उठा लिया और रिमोट को अपने साथ ले गया. जब एके चौधरी ने टीवी ऑन करने के लिए रिमोट ढूंढा तो उन्हें नहीं मिला. इसकी खोज के लिए उन्होंने सीसीटीवी का सहारा लिया और सच्चाई उनके सामने आई. खैर अब यह सोचा जा रहा है संदिग्ध अपने साथ टीवी का रिमोट आखिर क्यों ले गया?
अमृत डायग्नोस्टिक सैंटर ने निकाले जांच के लिए विशेष पैकेज 7817982711






























