👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़ के राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर स्थित बृजघाट टोल प्लाजा को केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की घोषणा के बाद समाप्त करने की मांग की है. इसके लिए गढ़ से पूर्व विधायक कमल मलिक ने जिला अधिकारी को पत्र लिखकर बृजघाट टोल प्लाजा को समाप्त करने की मांग की है.
बता दें कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने घोषणा के अनुसार एक टोल से दूसरे टोल की दूरी 60 किलोमीटर कम से कम होनी चाहिए लेकिन छिजारसी और गढ़ टोल की दूरी लगभग 51.2 किलोमीटर है. वहीं गढ़ के बृजघाट टोल से अमरोहा के जोया टोल प्लाजा की दूरी महज 34 किलोमीटर है जिसके चलते बृजघाट टोल को खत्म करने की मांग की गई है.
Ncert की किताबों पर 30% की छूटः 9457100571, 9528182700




















