हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अग्रवाल महासभा, हापुड़ की कार्यकारिणी बैठक अग्रसेन भवन दिल्ली रोड पर शुक्रवार को आयोजित की गई।बैठक में संस्था की विभिन्न सेवाओं पर चर्चा के साथ ही चुनाव मई माह में कराने पर सहमति बनी।बैठक की अध्यक्षता महासभा के प्रधान विजय अग्रवाल ने की।उन्होंने सभी को आश्वस्त किया कि महासभा के चुनाव अवश्य और जल्दी कराए जाएंगे।विदित हो संस्था के चुनाव कोरोना के कारण नहीं हो पाने के बाद कार्यकारिणी बैठक में प्रशासनिक सहमति के साथ मई माह में कराने के लिए सभी उपस्थित सदस्यों ने एक स्वर से सहमति प्रदान की।मंत्री पुनीत गर्ग ने बताया शीघ्र ही चुनाव अधिकारी तय कर चुनाव संपन्न कराए जायेंगे।बैठक में प्रधान विजय अग्रवाल,मंत्री पुनीत गर्ग, कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ,उप प्रधान संजय गर्ग, उपमंत्री सुधीर गुप्ता, ऑडिटर अनुज गोयल, सौरभ मित्तल,मधुर कंसल,संदीप गोयल,करुण कंसल,अनुज गर्ग कार्यकारणी सदस्य उपस्थित थे।






















