👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : एचपीडीए ने शुक्रवार को गढ़ में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ध्वस्तिकरण की कार्रवाई की। इस दौरान शाहिद, इजहार की एनएच-9 पर की गई प्लाटिंग इंतजार व इजहार, रुपेश शर्मा व तय्यब खान, कृष्ण गोपाल अत्री, महावीर सिंह द्वारा की गई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। इसके साथ ही हाईवे किनारे गांव अठसैनी में मेहराज चौधरी, ग्राम सिखैडा में वेदप्रकाश, बिजेंद्र कुमार, सोमवीर सागर, मुकेश शर्मा, गांव बक्सर में तय्यूब द्वारा की गई अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई की। जिसमें प्रभारी प्रवर्तन आरजी गर्ग, प्रवीण गुप्ता एवं अवर अभियंता विरेश कुमार राणा आदि उपस्थित रहे।





























