👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की गढ़ रोड पर आयोजित अखिल भारती किन्नर सम्मेलन में हजारों किन्नरों ने भाग लिया. 14 मार्च से शुरू हुए इस किन्नर सम्मेलन में देश के कोने-कोने से आए हजारों किन्नरों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की. लखनऊ, कानपुर, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र आदि राज्यों से आए किन्नर सम्मेलन का हिस्सा बने और देश में अमन शांति की कामना की. इस दौरान किन्नर समाज ने विशेष पूजा की और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए. 14 मार्च से 25 मार्च तक आयोजित इस किन्नर सम्मेलन का उद्देश्य अमन चैन की कामना रहा.
इस सम्मेलन में किन्नरों ने बुजुर्गों की आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की. इस सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष कोकिला, राजकुमारी, हीराबाई, चांदनी आदि उपस्थित रही.





























