हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के श्रीनगर निवासी समर्थ साहनी ने एक बार फिर अपना कमाल दिखाया है. ग्रेटर नोएडा में आयोजित फर्स्ट हॉट वेदर अंडर 12 क्रिकेट टूर्नामेंट में समर्थ ने अपनी गेंदबाजी का कमाल दिखाते हुए पांच रन देकर तीन विकेट चटकाए जिससे डीएस एकेडमी की जीत में समर्थ एक बार फिर चमक उठे.
बता दें कि ग्रेटर नोएडा में गुरुवार को अंडर 12 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन डीएस एकेडमी और द्रोणाचार्य सफायर के बीच हुए मुकाबले में डीएस एकेडमी की टीम 40 ओवर में 140 रन बना सकी जबकि द्रोणाचार्य सफायर की टीम 27 ओवर में 72 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. समर्थ की शानदार बॉलिंग की बदौलत डी एस एकेडमी ने 68 रनों से जीत हासिल की. बता दें कि समर्थ हापुड़ की श्रीनगर में रहते हैं जिनके पिता कपिल साहनी ने बताया कि समर्थ काफी समय से क्रिकेट खेल रहे हैं जो कि पूरी लगन के साथ कड़ा परिश्रम कर रहे हैं.




























