हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : रूस और यूक्रेन के बीच बने युद्ध के हालातों के कारण वतन वापसी करने वाले छात्रों ने गुरुवार को दिल्ली में जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया और सरकार से मांग की कि यूक्रेन रूस युद्ध के कारण मेडिकल छात्रों की प्रभावित हुई पढ़ाई को देश के मेडिकल कॉलेज में समायोजित कराया जाए जिससे छात्रों का भविष्य संवर सके.
हाल ही में यूक्रेन से लौटे जनपद हापुड़ के निवासी छात्रों ने भी दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन का हिस्सा बन अपनी मांगो को रखा. इस दौरान हापुड़ की स्वर्ग आश्रम रोड निवासी मनोज भारद्वाज को पेरेंट्स एसोसिएशन ऑफ यूक्रेन एमबीबीएस स्टूडेंट का सचिव मनोनीत किया गया.
आपको बता दें कि यूक्रेन से लौटे छात्रों और उनके अभिभावकों ने दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया और शेष पढ़ाई को देश में कराए जाने की मांग की. अभिभावकों का कहना है कि बच्चों की पढ़ाई ऑनलाइन यूक्रेन के बंकरों में सुरक्षित स्थानों पर बैठे शिक्षक करा रहे हैं लेकिन उनकी पढ़ाई को अब भारत सरकार देश में ही पूरा कराएं.
चूर-चूर नान वाले दे रहे हैं 20% तक की छूट: 8979755041





























