हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : पिलखुवा के परतापुर रेलवे फाटक पर ईटों से लदा एक ट्रॉला लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया. इस दौरान लगभग एक दर्जन ट्रेनें 50 मिनट तक प्रभावित रहीं. हालांकि एनएचएआई की क्रेन की मदद से ट्रॉली को हटाया गया जिसके बाद यातायात सुचारू हुआ. ट्रेन लेट होने के चलते यात्रियों ने स्टेशनों पर हंगामा भी किया.
आपको बता दें कि जनपद हापुड़ के पिलखुवा के परतापुर फाटक पर गुरुवार की सुबह 6:18 बजे ईटों से लदी एक ट्रैक्टर ट्रॉली मोदीनगर से हाईवे की ओर जा रही थी. परतापुर रेलवे फाटक पर ट्रॉला अचानक खराब हो गया. इसी दौरान हरिद्वार से चलकर दिल्ली जाने वाली मसूरी एक्सप्रेस को फाटक से पहले रोका गया. फाटक कीपर ने मामले की सूचना अधिकारियों को दी जिसके बाद ट्रोले को हटाने की कवायद शुरू की गई. फाटक पर ट्रॉला खराब होने की वजह से बुलंदशहर शटल, मसूरी एक्सप्रेस सहित लगभग एक दर्जन ट्रेनें हापुड़ सहित अन्य रेलवे स्टेशनों पर रुकी रही. लगभग 50 मिनट की मशक्कत के बाद ट्रॉली को हटाया गया जिसके बाद ट्रेनों का आवागमन सुचारू हुआ. ट्रेन लेट होने के चलते यात्रियों ने हापुड़, पिलखुवा रेलवे स्टेशन पर हंगामा भी किया जिन्हें किसी तरह समझा कर शांत कराया गया.
अमृत डायग्नोस्टिक सैंटर ने निकाले जांच के लिए विशेष पैकेज 7817982711





























