हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के बाबूगढ़ छावनी निवासी अनिल कुमार पुत्र पूरन सिंह मिस्त्री गुरुवार की रात बुलंदशहर में हादसे का शिकार हो गया जिससे उसकी मौत हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई.
बता दें कि 23 वर्षीय अनिल की शादी हाल ही में हुई थी. शादी के बाद यह उसकी पहली होली थी. अनिल की पत्नी अपने ससुराल गई हुई थी जिन्हें लेने के लिए अनिल गुरुवार की रात अपने घर से बाइक पर निकला. जैसे ही वह बुलंदशहर के सिकंदराबाद रोड पर पहुंचा तो एक ट्रैक्टर के रोटर वेटर की चपेट में आने से उसकी टांग कट गई जिससे उसका खून बहने लगा. मौके पर पहुंची पुलिस ने अनिल को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि अधिक खून बहने से उसकी मौत हुई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. अनिल मिस्त्री की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606





























