हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भारतीय किसान यूनियन शनिवार यानी कल जिला कलेक्ट्रेट हापुड़ का घेराव करेगी. इसके लिए उसने रणनीति भी तैयार कर ली है. भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष दिनेश खेड़ा का कहना है कि उनके साथ वादाखिलाफी की गई है. उनका कहना है कि वह अपनी कई मांगों को लेकर कुछ समय पहले धरने पर बैठे थे जिसमे किसानों को समय अनुसार पूरा करने का आश्वासन दिया था लेकिन इसके बाद भी उनकी मांगों की ओर ध्यान नहीं दिया गया. दिनेश खेड़ा ने वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि अभी तक किसानों को उनके गन्ने का निर्धारित समय में भुगतान नहीं हो पा रहा है. किसानों के गन्ने की घटतौली मिलों में सामने आ रही है. दिनेश खेड़ा ने वन विभाग द्वारा गंगानगर के लोगों को जारी किए गए नोटिस पर भी कई सवाल उठाए हैं. भारतीय किसान यूनियन ने अपने कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचने का आह्वान किया है.
श्री शिक्षा प्रसार समिति के चुनाव में गोयल ग्रुप की ओर से अमित अग्रवाल (जोनी छावनी वाले) मंत्री पद हेतु मेैदान में





























