हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने गुरुवार को अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान तेज कर दिया. इसी कड़ी में प्राधिकरण ने जेसीबी की मदद से पुलिस बल के साथ पिलखुवा में अवैध निर्माण के खिलाफ ध्वसतीकरण की कार्रवाई की और दो प्रकरणों में सीलिंग की कार्रवाई की.
बता दें कि पिलखुवा के गांव डवारसी में रॉबिन सिंह ने लगभग 18,000 वर्ग मीटर, मोहम्मद हनीफ व सतीश चंद्र जैन द्वारा गांव परसौन में अवैध प्लाटिंग की थी जिसके विरूद्ध प्राधिकरण ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की.
वहीं एचपीडीए के अधिकारियों ने निजामपुर में रिछपाल सिंह तथा गांव खैरपुर में प्रियांशु चौधरी व धर्मेंद्र चौधरी द्वारा निर्माणाधीन दुकानों को सील कर दिया जिससे सभी में हड़कंप मच गया. लगभग दुकानों को सील बंद किया गया.
प्राधिकरण की इस कार्रवाई के दौरान प्रभारी प्रवर्तन प्रवीण कुमार गुप्ता, आरजी गर्ग, अवर अभियंता पीयूष जैन आदि उपस्थित रहे.
अमृत डायग्नोस्टिक सैंटर ने निकाले जांच के लिए विशेष पैकेज 7817982711





























