👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): यूपी बोर्ड की 24 मार्च से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई जिसमें दोनों ही कक्षाओं की हिंदी की परीक्षा आयोजित की गई. इस दौरान दूसरी पाली में 12वीं की परीक्षा देकर आए छात्रों से जब प्रश्नपत्र के बारे में पूछा गया तो सभी के चेहरे खिल उठे.
बता दें कि जनपद हापुड़ के 44 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जा रही है जिसके लिए पुलिस, सीसीटीवी आदि की विशेष व्यवस्था की गई है जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण और नकलविहीन तरीके से कराई जा सके. परीक्षा से पूर्व छात्रों को चेकिंग के बाद ही एंट्री दी गई.




























