👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के छपकोली में स्थित श्री श्यामेश्वर महादेव मंदिर में सावन में आने वाली शिवरात्रि के बारे में विचार विमर्श किया गया. भक्तों की सुविधाओं को देखते हुए कई फैसले लिए गए.
जगद्गुरु शंकराचार्य भानपुरा पीठाधीश्वर स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ मध्य प्रदेश गुरुवार को छपकोली मंदिर पहुंचे. शिवरात्रि के मेले के पश्चात गांव वालों के साथ एक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें निर्माण कार्य, बैरिकेडिंग की व्यवस्था, हवन कुंड, परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण आदि बिंदुओं पर बात की गई.
इस अवसर पर चौधरी सूरज सिंह, चौधरी नरेश धन्नू पंडित, बाबूगढ़ निवासी चमन पुरी सुदेश, अशोक पुरी, शिवराज सिंह, प्रशांत शर्मा, विनीत, राजू प्लांट वाले उपस्थित रहे.




























