👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शहीद और सरयू यमुना एक्सप्रेस से यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है. यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए रेलवे विभाग ने हापुड़ स्टेशन पर रुकने वाली शहीद एक्सप्रेस और सरयू यमुना एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच बढ़ाने का फैसला लिया है. बता दें कि अमृतसर से चलकर वाया हापुड़ रेलवे स्टेशन से जयनगर तक जाने वाली सरयू यमुना एक्सप्रेस ट्रेन में रेलवे ने दो स्लीपर कोच जोड़ दिए हैं. साथ ही शहीद एक्सप्रेस में भी कोचों की संख्या बढ़ने से यात्रियों राहत मिलेगी.




























