हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ से गढ़मुक्तेश्वर के गांव लडपुरा से कुछ श्रद्धालु राजस्थान के विशाल लक्खी मेले में शामिल होने के लिए गए थे जो वापसी के दौरान भिवाड़ी में जहरखुरानी के शिकार हो गए. बताया जा रहा है कि करीब 9 श्रद्धालुओं ने प्रसाद के नाम पर वितरित की गई कोल्ड ड्रिंक पी ली जिसका सेवन कर वह बेहोश हो गए. मौके पर मौजूद लोगों ने सभी को सीएचसी में पहुंचाया और उपचार शुरू हुआ.
बता दें कि सरदार सिंह, मनोज, परविंदर, श्रीपाल, रूबी, रामवती, सीमा, राकेश, ज्योति 21 मार्च को राजस्थान में लगने वाले मोहन राम बाबा के विशाल लक्खी मेले में शामिल होने के लिए गए थे. वापसी के दौरान भिवाड़ी में कुछ लोगों ने उन्हें प्रसाद के नाम पर कोल्ड ड्रिंक वितरित की जिसे पीकर रह बेहोश हो गए. मौके पर मौजूद लोगों ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया. राहत की बात यह रही कि सारा सामान गाड़ियों में लॉक था जिससे लाखों का सामान बच गया. सभी खतरे से बाहर है जो वापस हापुड़ लौट चुके हैं.




























