👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर 382 टीबी रोगियों को पोषण आहार वितरित किया गया. इस दिवस पर जिलास्तरीय अधिकारी, व्यापारी और समाजसेवियों ने रोगियों को गोद लिया. हापुड़ की छोटी मंडी पाटिया निवासी लक्ष्मण मैदा वालों ने बताया कि उन्होंने 11 रोगियों को गोद लिया है जो कि अगले 6 महीने तक इन सभी को सत्तू, गुड़, सोयाबीन, मूंगफली, तिल, बॉर्नविटा निशुल्क उपलब्ध कराएंगे.
बता दें कि हापुड़ की दस्तोई रोड पर स्थित जिला अस्पताल में क्षय रोग दिवस मनाया गया जिसमें जिलाधिकारी अनुज सिंह, मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रेखा शर्मा, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ राजेश, सुशील चौधरी आदि उपस्थित रहे.






























