👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में किन्नर समाज ने हर वर्ष की तरह इस साल भी वार्षिकोत्सव मनाया जिसमें बड़ी संख्या में किन्नर शामिल हुए. हापुड़ समेत आसपास के किन्नर शहर पहुंचे और गुरुवार को धूमधाम से वार्षिकोत्सव मनाया. इस अवसर पर प्रभात फेरी भी निकाली गई. बता दें कि विभिन्न स्थानों से होते हुए किन्नरों की यात्रा गुजरी जिसका जगह-जगह स्वागत किया गया. इस दौरान किन्नरों ने जमकर डांस किया. यात्रा हापुड़ की गढ़ रोड, अतरपुरा चौराहा, रेलवे रोड, फ्रीगंज रोड समेत विभिन्न मार्गो से गुजरी जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े. इस अवसर पर किन्नर समाज ने शहरवासियों को आशीर्वाद भी दिया.
























