हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में किसानों और हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के बीच तनातनी बढ़ती जा रही है. गुरुवार को कुछ किसान… भारतीय किसान यूनियन भानू के पदाधिकारियों के साथ मिलकर पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर से मिले और एचपीडीए से जुड़े ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.
बता दें कि भारतीय किसान यूनियन भानू के जिला अध्यक्ष पवन हूण का कहना है कि चमरी गांव निवासी किसान सुखवीर सिंह की जमीन पर प्राधिकरण ने किसान की सहमति के बिना मिट्टी डालकर निर्माण शुरू कर दिया है जबकि भूस्वामी को नियमानुसार कोई मुआवजा भुगतान नहीं किया गया है. किसानों का आरोप है कि यह आनंद विहार योजना में किसानों के लिए प्राधिकरण की तथाकथित घोषित अवार्ड भारतीय संविधान के अनुच्छेद 300 ए के विरुद्ध है. इससे पहले जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया के विरोध में किसानों ने मंगलवार को प्राधिकरण कार्यालय की तालाबंदी भी की थी जिसके बाद गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन भानू के जिलाध्यक्ष पवन हुण के नेतृत्व में किसान पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के पास पहुंचे और एचपीडीए के ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.




























