👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जल्द ही एनएचएआई एक अप्रैल से टोल टैक्स में वृद्धि कर सकता है जिससे यात्रियों की जेब पर असर पड़ेगा. उम्मीद है कि 8 से 10% तक टोल कर में इजाफा हो सकता है जिसका असर यात्रियों की जेब पर पड़ेगा. हापुड़ से दिल्ली, गाजियाबाद बड़ी संख्या में लोग छिजारसी टोल प्लाजा से गुजरते हैं जहां टोल टैक्स में वृद्धि होने से सफर महंगा होगा. वहीं डीजल महंगा होने से रोडवेज का सफर भी महंगा हो सकता है जिससे यात्रियों को दोहरी मार झेलनी पड़ सकती है. आपको बता दें कि पिछले वर्ष भी टोल टैक्स में वृद्धि हुई थी.
चक्की के शुद्ध और ताजे आटे की FREE HOME DELIVERY: 9897726380





























