हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र से कुछ मीटर की दूरी पर एक पत्रकार और उसके साथी पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है. पत्रकार का आरोप है कि दबंगों ने इस दौरान उसके साथी पर फायर भी किया जिसमें वह बाल-बाल बच गया. वहीं आरोपियों ने अपने कुछ और साथियों को बुलाकर पत्रकार को जमकर पीटा जिससे वह और उसका दोस्त गंभीर रुपए से घायल हो गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
बता दें कि मामला बुधवार की रात करीब 11:15 बजे का है. जब पत्रकार मुकुल मिश्रा पुत्र निशिकांत मिश्रा निवासी त्यागी नगर हापुड़ अपने दोस्त जसमीत सिंह पुत्र अरविंद सिंह निवासी कलेक्टरगंज हापुड़ के साथ दफ्तर से घर जा रहा था. सिद्धार्थ पैलेस के नीचे दोनों आपस में बात कर रहे थे कि इसी दौरान ब्रेजा कार में सवार होकर आए बदमाशों ने पत्रकार से गाली-गलौज शुरू कर दिया. जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो उस पर हमला कर दिया और मारपिटाई शुरू कर दी.
पत्रकार के दोस्त जसमीत ने जब उसे बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने जान से मारने की नियत से उस पर फायर कर दिया. हालांकि इस दौरान जसमीत बाल-बाल बच गया. पीड़ित पत्रकार का आरोप है कि आरोपियों ने उसकी सोने की चेन भी लूट ली और अपने साथियों को फोन कर बुला लिया जिसके बाद दबंगों ने फिर से पत्रकार को और उसके दोस्त को जमकर पीटा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए.
मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई जिसे देख आरोपी पीड़ित को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए. पत्रकार ने हापुड़ कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने मुकुल मिश्रा की तहरीर पर छह नामजद समेत तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस ने संदीप, टीनू, अंकित, राजू, हेमंत तथा योगेश के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 323, 307, 395 तथा 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है. बता दें कि आरोपी त्रिवेणीगंज, ग्राम उपेड़ा, चितौली के रहने वाले हैं जिनमें से तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है.
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606






























