VIDEO: मुकदमा वापस न लेने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला को पीटा










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में नगर पालिका परिसर में स्थित न्यायालय गई महिला के साथ मार पिटाई करने का मामला सामने आया है. महिला ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर हाथापाई का आरोप लगाया और केस वापस लेने का दबाव बनाया. साथ ही जान से मारने की धमकी दी. इस दौरान महिला के गले से सोने चेन भी गायब हो गई.
मामला मंगलवार का है जब हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित प्रीत विहार निवासी शिवानी शर्मा पुत्री अशोक शर्मा नगर पालिका परिसर में स्थित न्यायालय गई थी. जहां से वापसी के दौरान महिला के ससुर, पति समेत पांच लोगों ने उस पर हमला बोल दिया और केस वापस लेने का दबाव बनाया. महिला ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है. इस दौरान महिला को गर्दन, कमर, हाथ और सीने पर चोटें आई हैं. साथ ही महिला को चलने में भी काफी परेशानी हो रही. बता दें कि महिला के साथ इस कदर हाथापाई की गई कि उसका दुपट्टा भी फट गया.
हापुड़ के मोहल्ला प्रीत विहार निवासी 29 वर्षीय शिवानी शर्मा की शादी 15 जनवरी साल 2020 में मेरठ के शास्त्री नगर निवासी एक व्यक्ति के साथ हुई थी. महिला का आरोप है कि उसके ससुराल पक्ष के लोग लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहे और उसके साथ मारपीट भी की. इस दौरान महिला गर्भवती हो गई लेकिन उसके बाद भी ससुराल पक्ष के लोगों के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया और पांच महीने की गर्भवती महिला को 16 जनवरी 2021 को घर से बाहर निकाल दिया. न्याय के लिए महिला ने हापुड़ कोर्ट में 12 डीवी एक्ट का केस दायर किया जिसकी तारीख मंगलवार को थी. जब पीड़ित महिला कोर्ट पहुंची तो वापसी के दौरान उसके ससुराल पक्ष की ओर से पति, ससुर, फूफा ससुर समेत दो अज्ञात लोगों ने उसके साथ मारपीट की. इस दौरान पीड़ित को गर्दन, सीने, घुटने में चोटें आई हैं. पीड़ित महिला का कहना है कि हाथपाई के समय उसके गले में सोने की चेन भी गायब हो गई. महिला ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है. बता दें कि महिला का एक 9 महीने का बेटा भी है और उसके पास आय का कोई साधन नहीं है जो न्याय के लिए पुलिस कार्रवाई का इंतजार कर रही है.

कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288







Related Posts

हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / पंकज कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के रहने वाले आसिफ अली ने अपनी पत्नी को 30 जनवरी को व्हाट्सएप के माध्यम से ट्रिपल तलाक दे…

Read more

हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित मोहल्ला रामगंज निवासी समीक्षा सिंह ने यूजीसी नीट 2025 की परीक्षा पास की है। इस अवसर पर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

8 माह से फरार झगड़ालू पुलिस के हत्थे चढा

8 माह से फरार झगड़ालू पुलिस के हत्थे चढा

अब्दुल्लापुर में सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ

अब्दुल्लापुर में सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ

छात्रों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा

छात्रों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा

ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत में दो घायल

ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत में दो घायल
error: Content is protected !!